NDA 2026: भारतीय सेना में अफसर बनने का सुनहरा अवसर – पूरी जानकारी हिंदी में

Nda Exam 2026
NDA Exam 2026

nda exam 2026: भारत में रक्षा सेवा में कदम रखने का सपना हर युवा का हो सकता है। यदि आप भारतीय सेना, नौसेना या वायु सेना में एक सशक्त और सम्मानित करियर बनाना चाहते हैं, तो NDA (National Defence Academy) 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर है। NDA एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे UPSC (Union Public Service Commission) द्वारा हर साल दो बार आयोजित किया जाता है, ताकि देश के सर्वोत्तम युवाओं को त्रि-सेवा (Army, Navy, Air Force) में शामिल किया जा सके।

NDA Exam 2026 क्या है?

NDA एक राष्ट्रीय रक्षा सेवा प्रवेश परीक्षा है जो 10वीं/12वीं पास छात्रों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय नौसेना अकादमी में प्रशिक्षण के लिए चुने जाने का मौका देती है। इस परीक्षा के ज़रिए भर्ती होने वाले अभ्यर्थी आगे जाकर सेना अधिकारी (Commissioned Officer) बनते हैं।

NDA 2026 की परीक्षा तिथियां का आयोजन

2026 में NDA नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा दो बार में आयोजित करवाई जाएगी।

📌 NDA-1 2026नोटिफिकेशन जारी:

एनडीए के प्रथम सत्र की परीक्षा का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था तथा इसके लिए आवेदन इसी दिन से शुरू हो गए थे आवेदन के अंतिम तिथि 23 दिसंबर थे तथा आपको बता दें कि इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मार्च के महीने में अंतिम सप्ताह तक जारी किए जाएंगे तथा प्रथम सत्र की परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी तथा प्रथम सत्र का इंटरव्यू मैं जून 2026 में आयोजित किया जाएगा।

📌 NDA-2 2026

एनडीए के द्वितीय सत्र की परीक्षा का नोटिफिकेशन 20 में 2026 को जारी किया जाएगा तथा इसके लिए आवेदन 20 में से लेकर 9 जून 2026 तक किया जा सकता है तथा द्वितीय सत्र की परीक्षा 11 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा इसके अलावा एसएसबी इंटरव्यू अक्टूबर 2026 में आयोजित किया जाएगा।

इन तिथियों को देखकर समझ आता है कि अगर आप NDA में शामिल होना चाहते हैं तो समय पर आवेदन और तैयारी बेहद महत्वपूर्ण है।

NDA Exam 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

NDA Exam 2026: नेशनल डिफेंस एकेडमी परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है। UPSC की वेबसाइट के माध्यम से ही फॉर्म भरा जाता है। आवेदन प्रक्रिया कुछ प्रमुख चरणों में होती है:UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नया यूजर प्रोफाइल बनाएं।आवश्यक विवरण भरें जैसे नाम, जन्मतिथि, शिक्षा योग्यता, पता आदि।फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।आवेदन शुल्क भुगतान करें (₹100 सामान्य श्रेणी; SC/ST, महिला एवं विशेष श्रेणी के लिए छूट)।फॉर्म को सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें। 👉 ध्यान दें: UPSC द्वारा आवेदन में सुधार (Correction) की एक सीमित विंडो भी दी जाती है, जिसे आवेदन के बाद कुछ ही दिनों में किया जा सकता है।

NDA Exam 2026 की पात्रता (Eligibility)

NDA परीक्षा देने के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को कुछ आवश्यक पात्रता मानदंड पूरे करने होते हैं। जो कि नीचे दिए गए हैं इसमें अभ्यर्थी को भारत का राष्ट्रीय नागरिक होना चाहिए इसके अलावा नेपाल के नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं।

  • अगर न्यूनतम आयु की बात की जाए तो अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु एनडीए द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कुछ इस प्रकार से बताया गया है।NDA-1: जन्म 1 जुलाई 2007 से 1 जुलाई 2010 के बीच होना चाहिए।NDA-2: जन्म 2 जनवरी 2008 से 1 जुलाई 2011 के बीच होना चाहिए।अभ्यर्थियों को बता देना चाहते हैं इस परीक्षा में सिर्फ वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जो की अविवाहित हूं यानी जिनकी शादी अभी ना हुई हो सिर्फ वही इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं।
  • एनडीए नेशनल डिफेंस एकेडमी के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता हाई स्कूल तथा इंटर पास होना अनिवार्य है इंटर में अभ्यर्थी को फिजिक्स केमिस्ट्री तथा गणित विषय से पास होना अनिवार्य है।आप लोगों को बताने की जो अभ्यर्थी इस वर्ष यानी 2026 में इंटर का एग्जाम देंगे तथा उनके पास यह सभी योग्यताएं हैं तो वह भी इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं।

NDA 2026 परीक्षा संरचना (Exam Pattern)

NDA परीक्षा पेपर-पेन (कागज़-कलम) के माध्यम से आयोजित होती है, जिसमें दो मुख्य भाग होते हैं: जिसमें अभ्यार्थियों से गणित विषय से 300 अंकों का प्रश्न किया जाता है तथा सामान्य योग्यता जनरल एबिलिटी से 600 अंकों का प्रश्न किया जाता है जनरल योग्यता में अंग्रेजी सामान्य ज्ञान इतिहास भूगोल विज्ञान आदि विषय होते हैं कुल मिलाकर पूरा पेपर 900 अंकों का होता है इसके अलावा एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट भी होता है जब भारती इन सभी परीक्षाओं को पास कर पाते हैं वह एनडीए में अधिकारी बनने की योग्य हो जाते हैं।

NDA 2026 क्यों है खास?

देश की सेवा का श्रेष्ठ मार्ग: NDA चुने जाने पर आप सीधे Indian Armed Forces में अधिकारी बनते हैं।सशक्त करियर: NDA के बाद कैरियर संभावनाएँ बेहद व्यापक हैं — सेना, नौसेना, वायु सेना समेत अनेक रक्षा विभाग।योग्यता आधारित चयन: शिक्षा के साथ साथ फिटनेस, नेतृत्व, क्षमता परीक्षण जैसे SSB भी उम्मीदवारों का सम्पूर्ण परीक्षण करते हैं।टाइम-मैनेज्ड तैयारी: NDA का सिलेबस स्कूल/कॉलेज की पढ़ाई के साथ तैयार करना अपेक्षाकृत आसान होता है, जिससे छात्र परीक्षा के लिए जल्दी तैयार हो सकते हैं।

Note–

NDA परीक्षा सिर्फ एक नौकरी भर नहीं है — यह देश की सेवा और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। अगर आपका लक्ष्य देश की रक्षा में योगदान देना है, तो NDA 2026 एक सुनहरा अवसर है। सही समय पर तैयारी शुरू करें, सिलेबस का गहराई से अध्ययन करें और निरंतर अभ्यास करते रहें।

यह लेख सूचना तथा जागरूकता के लिए बनाया गया है आवेदन करने वाले अभ्यर्थी तथा जॉब भर्ती इसमें भाग लेना चाहते हैं वह एनडीए की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर के आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार अवश्य पढ़ ले उसके बाद ही आवेदन करें। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

आपका समर्पण और कठिन परिश्रम ही आपकी सफलता की कुंजी है। 💪 जय हिंद🇮🇳 जय भारत🇮🇳

Leave a Comment